रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा

        रायपुर (BCC NEWS 24): उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव 23 मई को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे मंत्रालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों और ग्रीष्म काल में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। राज्य के सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में शामिल होंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सभी अधिकारियों को बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ शामिल होने के निर्देश दिए हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories