KORBA : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी  निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर  जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री टी आर भारद्वाज सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज अवैध कब्जा पर रोक, प्रधानमंत्री आवास की किश्तों की भुगतान में अनियमितता, मनरेगा मजदूरी भुगतान,  ट्राई सायकिल की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था,  नकल दिलाने, महतारी वंदन, वृद्धा पेंशन, पीएम स्वनिधि के तहत लोन दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, आर्थिक सहायता, वनाधिकार पट्टा की जांच, सीमांकन एवं मानदेय  भुगतान संबंधी कुल 121 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              KORBA : ’’एक पेड़ माॅ के नाम’’ अभियान अंतर्गत कोहड़िया वार्ड मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित पार्षदों,...

                              KORBA : ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन...

                              Related Articles

                              Popular Categories