रायपुर : मानव सेवा को समर्पित दंपति को पद्मश्री मिलने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

              रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बस्तर के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित आदिवासी अंचलों में चार दशकों से अधिक समय तक निःस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले को पद्मश्री 2026 सम्मान से अलंकृत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मानव सेवा, समर्पण और करुणा की उस भावना का सम्मान है, जिसने हजारों आदिवासी परिवारों के जीवन में आशा की नई किरण जगाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. रामचंद्र गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले ने बस्तर जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया, जहां वर्षों तक मूलभूत चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। आदिवासी समुदायों के स्वास्थ्य सुधार, कुपोषण से लड़ाई और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस दंपति ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि गोडबोले दंपति की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके योगदान आने वाली पीढ़ियों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : संकट की घड़ी में शिलाबाई को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से मिली राहत

                              जनसमस्या निवारण शिविरों से साकार हो रहा सुशासनजरूरतमंद परिवारों...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

                              9 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरणरायपुर (BCC...

                              रायपुर : 1386 बोरी खाद जब्त, तीन कृषि केंद्र सील

                              उर्वरकों की कालाबाजारी के मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories