रायपुर : सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार को मिली 3.15 करोड़ की स्वीकृति

              82 हेक्टेयर क्षेत्र में फिर बहाल होगी सिंचाई सुविधा, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन ने सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी स्थित सूपाझरिया जलाशय योजना के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए 3 करोड़ 15 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी। जल संसाधन विभाग के अनुसार जलाशय के जीर्णाेद्धार के बाद इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 82 हेक्टेयर तक पूरी तरह बहाल हो जाएगी। इससे ओड़गी क्षेत्र के किसानों को खरीफ और रबी दोनों मौसम की फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब शासन की स्वीकृति मिलने के बाद पूरा किया जाएगा।

              परियोजना के तहत नहर एवं संबंधित संरचनाओं की मरम्मत कर जल प्रवाह को सुचारू बनाया जाएगा। इससे खेतों तक पानी की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी और किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं में कमी आएगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि सिंचाई सुविधा मजबूत होने से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी सकारात्मक वृद्धि होगी। राज्य शासन ने कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण शर्तें भी निर्धारित की हैं। निर्देश दिए गए हैं कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सक्षम अधिकारी से ड्रॉइंग-डिजाइन तथा तकनीकी स्वीकृति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। साथ ही कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने के बाद ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

              शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भू-अर्जन की स्थिति में स्वीकृत राशि की सीमा का पालन किया जाए तथा किसी अन्य मद की बचत राशि का उपयोग पूर्व अनुमति के बिना न किया जाए। जहां भू-अर्जन प्रस्तावित नहीं है, वहां निर्माण कार्य केवल शासकीय भूमि पर ही कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों और सार्वजनिक जीवन...

                              Related Articles

                              Popular Categories