रायपुर : अवैध रेत परिवहन करते 8 वाहन जब्त : कई भंडारकर्ताओं को नोटिस

              रायपुर (BCC NEWS 24): अम्बिकापुर जिले में अवैध खनिज परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बीते तीन दिनों में 8 वाहनों को जब्त किया है। सीतापुर और लखनपुर तहसील क्षेत्रों में अवैध रेत, ईंट मिट्टी और कोयला भंडारण के मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जब्त वाहनों को थाना सीतापुर और लखनपुर की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

              खनिज विभाग की टीम ने सीतापुर तहसील के ग्राम प्रतापगढ़, खड़ादोरना, भवराडाड़ और आमाटोली में जांच के दौरान अवैध रेत भंडारण के छह मामले पकड़े। वहीं ग्राम आमादरहा में ईंट मिट्टी और कोयले के अवैध भंडारण का मामला सामने आया, जिस पर विभाग ने कार्रवाई की। खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर वाहन सीतापुर क्षेत्र में पकड़े गए। वहीं 24 मई को लखनपुर तहसील के ग्राम भौराडांड में दो ट्रैक्टर और दो टीपर रेत परिवहन करते पाए गए। इसके अलावा एक ट्रैक्टर ईंट मिट्टी परिवहन में संलिप्त मिला, जिसे भी जब्त किया गया। सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 के तहत कार्रवाई की जा रही है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories