रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 भर्ती की अंतिम मूल्यांकन सूची जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा सहायक ग्रेड-03 के नियमित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि दावा-आपत्ति 19 मई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण चयन समिति द्वारा किया गया। दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम मूल्यांकन सूची एवं दावा-आपत्ति निराकरण सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/पर कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

                              स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच...

                              रायपुर : महासमुंद में पहली बार जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित

                              इस वर्ष राज्य के 660 पारंपरिक वैद्यों का होगा...

                              रायपुर : राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              Related Articles

                              Popular Categories