रायपुर : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

              बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज

              रायपुर (BCC NEWS 24): स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बरबसपुर और सिरौली में स्वच्छता ग्राहियों द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण एवं जियो टैगिंग का कार्य किया गया। ग्राम पंचायत बरबसपुर में स्वच्छता ग्राहियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को 15 किलोग्राम सफेद पन्नी, 46 किलोग्राम रंगीन पन्नी तथा 8 किलोग्राम प्लास्टिक बोतलों का विक्रय किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बरबसपुर में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग कार्य भी किया गया, जिससे स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग को मजबूती मिलेगी।

              वहीं ग्राम पंचायत सिरौली के ग्राम नागोई में भी स्वच्छता ग्राहियों द्वारा सफेद पन्नी, रंगीन पन्नी और प्लास्टिक बोतलों का संग्रहण कर उन्हें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई चनवारीडांड के स्वच्छता ग्राहियों को बेचा गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सिरौली, नागोई, पिपरिया एवं कठौतिया में सूची ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, सामुदायिक शौचालय तथा नाडेप संरचनाओं का जियो टैगिंग कार्य किया गया। प्रशासन के अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और डिजिटल जियो टैगिंग के माध्यम से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है। इससे न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित हो सकेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : कोहकामेटा सुशासन शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

                              326 आवेदन प्राप्त 134 का मौके पर हुआ समस्याओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories