KORBA : शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिन्दी) तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी एवं एससीवीटी) में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) से बहपजपण्ंकउपेेपवदेण्दपबण्पद⁠ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व्यवसाय में 24 अनुसूचित जनजाति तथा 24 सामान्य सीटें, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी व्यवसाय में 24 अनुसूचित जनजाति तथा 24 सामान्य सीटें, सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 20 अनुसूचित जनजाति सीटें तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एससीवीटी) में 20 सामान्य सीटें उपलब्ध हैं।

              आवेदन करने से पूर्व सभी आवेदकों को वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भली-भाँति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। सत्र 2026 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश हेतु निर्धारित शैक्षणिक अर्हताएँ एवं अन्य समस्त जानकारी प्रशिक्षण विवरणिका में उपलब्ध है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 29 मई 2026 से 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।


                              Hot this week

                              KORBA : सुशासन से सशक्त किसान, समृद्ध हो रहा छत्तीसगढ़’

                              ट्रैक्टर से जोताई, खेतों में रोपा और कृषक श्री...

                              KORBA : बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories