KORBA : राष्ट्रीय स्वास्थ्य सूचकांक में कोरबा जिले ने हासिल किया प्रथम स्थान

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी के कुशल नेतृत्व में कोरबा जिले ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न सूचकांकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत् मॉनिटरिंग, टीम भावना, समर्पण तथा स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। यह पूरे स्वास्थ्य विभाग कोरबा के लिए गौरव का विषय है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ प्रमुख सूचकांकों को मुख्यमंत्री अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शामिल किया गया है। साथ ही भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए आउटपुट इंडिकेटर्स निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों प्रमुख सूचकांकों को आधार बनाकर जिलों का स्वास्थ्य स्कोर कार्ड तैयार किया गया है। पचास बिंदुओं पर आधारित स्कोर कार्ड के अनुसार जिलों को विभिन्न श्रेणियों-ग्रीन, ऑरेंज, येलो और रेड में वर्गीकृत किया गया है। ग्रीन श्रेणी में कोरबा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

            जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों-मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग एवं स्ट्रोक रोकथाम कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिकल सेल रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा डायलिसिस सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य संपादित किए गए। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई। नियमित समीक्षा, जनजागरूकता अभियान एवं सतत स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन तक लाभ पहुँचाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम जिले की रैंकिंग में परिलक्षित हुए।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories