सुशासन  तिहार-2026 : तुमान और डोंगानाला में जन समस्या निवारण शिविर कल

            कोरबा (BCC NEWS 24): सुषासन तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के उद्देष्य से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण   शिविर  का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 मई को प्रातः 10 बजे पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम तुमान एवं पाली क्रे ग्राम डोंगानाला में जनसमस्या निवारण   शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 02 जून को विकासखंड करतला के ग्राम कोटमेर, 03 जून को कोरबाा के ग्राम बरपाली, 04 जून को करतला के ग्राम सुखरीकला एवं पाली के ग्राम मुड़ापार और 05 जून को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम तानाखार, कोरबा के ग्राम चिर्रा तथा कटघोरा के ग्राम खैरभवना में जनसमस्या निवारण  शिविर  संपन्न होंगे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories