रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर सावरकर की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

          रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मां भारती के अमर सपूत एवं महान क्रांतिकारी ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक स्मरण किया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वीर सावरकर जी ने जीवनभर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनकी क्रांतिकारी सोच, प्रखर लेखनी और अटूट साहस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक शक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जी का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हर भारतीय को प्रेरित करती है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि वीर सावरकर जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रसेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।



                    Hot this week

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories