बांग्लादेश: ट्रम्प नाम से मशहूर 700 किलो वजनी सफेद भैंसे की कुर्बानी पर रोक, 3 लाख रुपए में ईद के लिए नीलाम हुआ था, अब नेशनल जू भेजा गया

              ढाका: बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रम्प नाम से मशहूर सफेद भैंसे की ईद पर कुर्बानी रोक दी गई है। इस भैंसे को 3.85 लाख टका (करीब 3 लाख रूपए) में बेचा गया था।

              न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भैंसे को जिंजिरा के रसूलपुर इलाके के रहने वाले मोहम्मद शोरोन ने 23 मई को ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए खरीदा था।

              इससे पहले यह राजधानी ढाका के पास नारायणगंज स्थित रबेया एग्रो फार्म में रह रहा था। 700 किलो के इस भैंसे की कीमत 550 टका प्रति किलोग्राम लगाई गई थी।

              जब भैंसे की लोकप्रियता बढ़ी, तो सरकार का ध्यान भी उसकी तरफ गया। इसके बाद बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने बुधवार को कुर्बानी रोकने का आदेश दिया।

              ट्रम्प नाम के मशहूर भैंसे की 5 तस्वीरें…

              इस भैंसे के सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की हेयरस्टाइल से मेल खाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह 'ट्रम्प भैंसे' के नाम से मशहूर हो गया।

              इस भैंसे के सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की हेयरस्टाइल से मेल खाते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह ‘ट्रम्प भैंसे’ के नाम से मशहूर हो गया।

              लोग दूर-दूर से सिर्फ इस अनोखे भैंसे को देखने के लिए फार्म पर पहुंचने लगे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस भैंसे को और मशहूर कर दिया।

              लोग दूर-दूर से सिर्फ इस अनोखे भैंसे को देखने के लिए फार्म पर पहुंचने लगे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने इस भैंसे को और मशहूर कर दिया।

              भैंसे का पालन-पोषण राजधानी ढाका से कुछ दूर नारायणगंज स्थित रबेया एग्रो फार्म में हुआ है।

              भैंसे का पालन-पोषण राजधानी ढाका से कुछ दूर नारायणगंज स्थित रबेया एग्रो फार्म में हुआ है।

              यह भैंसा 4 साल का है, इसलिए अधिकारियों का मानना है कि यह कई साल तक जिंदा रह सकता है।

              यह भैंसा 4 साल का है, इसलिए अधिकारियों का मानना है कि यह कई साल तक जिंदा रह सकता है।

              भैंसे की कुर्बानी रोक कर अब इसे ढाका जू ले जाया जा रहा है। यहां इसकी देखभाल सरकार करेगी।

              भैंसे की कुर्बानी रोक कर अब इसे ढाका जू ले जाया जा रहा है। यहां इसकी देखभाल सरकार करेगी।

              खरीदार के पूरे पैसे वापस किए जाएंगे

              गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने कुर्बानी के लिए यह भैंसा खरीदा था, उसे उसके पूरे पैसे वापस किए जाएं। फिलहाल इस भैंसे को बांग्लादेश नेशनल जू में रखा गया है।

              जू प्रशासन ने उसके लिए अलग बाड़ा तैयार किया है और उसकी देखभाल के लिए खास कर्मचारी भी लगाए गए हैं। जू के क्यूरेटर अतीकुर रहमान ने बताया कि भैंसे को फिलहाल दो हफ्ते तक निगरानी और क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके बाद आम लोग उसे जू में देख सकेंगे।

              सुनहरे बालों के कारण वायरल हुआ भैंसा

              इस भैंसे की सबसे खास बात उसके सिर पर मौजूद सुनहरे बालों का गुच्छा है, जो काफी हद तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हेयरस्टाइल जैसा दिखता है। इसी वजह से लोगों ने मजाक-मजाक में उसका नाम डोनाल्ड ट्रम्प रख दिया था।

              वायरल होने के बाद लोगों की भारी भीड़ फार्म पर जमा होने लगी थी। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स ने इसे और लोकप्रिय बना दिया जिसके बाद इसकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी।

              बांग्लादेश में एल्बिनो नस्ल बेहद दुर्लभ

              बांग्लादेश में सफेद या एल्बिनो भैंसे बेहद दुर्लभ माने जाते हैं। वहां ज्यादातर काले रंग के जानवर ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में इस भैंसे का अलग रंग और उसके सिर के सुनहरे बाल लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा कारण बन गए।

              एल्बिनो नस्ल के जानवरों के शरीर में मेलेनिन नाम का पिगमेंट बहुत कम या बिल्कुल नहीं बनता। यही पिगमेंट त्वचा, बाल और आंखों को रंग देता है। इसकी कमी की वजह से ऐसे जानवरों का रंग सफेद या हल्का गुलाबी दिखता है।

              एक्सपर्ट्स के मुताबिक हजारों सामान्य पशुओं में कभी-कभी एक एल्बिनो जन्म लेता है। इनकी त्वचा और आंखें संवेदनशील होती हैं, इसलिए इन्हें धूप, संक्रमण और त्वचा संबंधी बीमारियों से ज्यादा खतरा रहता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने ग्राम शिवतराई पहुंचे प्रमुख सचिव

                              पीएम जनमन आवास हितग्राही से मुलाकात कर ली योजनाओं...

                              रायपुर : पैडी डायवर्सन मॉडल से बदली किसानों की तकदीर

                              धान की जगह औषधीय खेती से छत्तीसगढ़ के 147...

                              रायपुर : पीएम जनमन योजना से जनजातीय परिवार को मिला पक्के घर का सपना

                              प्रमुख सचिव बोरा ने हितग्राही मुन्नीबाई को सौंपी आवास...

                              Related Articles

                              Popular Categories