रायपुर : सुशासन तिहार बना किसानों का भरोसा

              किसान रूपसिंह नेताम को तत्काल मिली नई किसान किताब, शासन की संवेदनशील पहल से आसान हुआ समाधान

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित सुशासन तिहार अब आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। शासन की इस जनहितकारी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी राहत और सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब पटपरी निवासी किसान रूपसिंह नेताम इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल नई किसान किताब उपलब्ध कराई गई।

              दरअसल, किसान रूपसिंह नेताम की किसान किताब कुछ दिन पहले गुम हो गई थी। किसान किताब नहीं होने के कारण उन्हें कृषि कार्यों के संचालन, राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की चिंता थी, लेकिन सुशासन तिहार के तहत आमाडोब में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने उनकी परेशानी को आसान कर दिया।

              शिविर में पहुंचकर रूपसिंह नेताम ने किसान किताब की द्वितीय प्रति प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही राजस्व विभाग ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की तथा उन्हें तत्काल नई किसान किताब उपलब्ध करा दी। प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से किसान रूपसिंह नेताम बेहद प्रसन्न नजर आए।

              रूपसिंह नेताम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब शिविर के माध्यम से समस्याओं का समाधान सरल, सहज और समय पर हो रहा है।

              शासन की संवेदनशील पहल से मजबूत हो रहा जनविश्वास

              राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी को कम कर प्रशासनिक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण मिल रहा है। विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों से लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हुआ है।

              मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचे। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को न केवल त्वरित समाधान मिल रहा है, बल्कि शासन के प्रति आत्मीयता और भरोसे की भावना भी मजबूत हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किए जा रहे प्रयासों से आमजन को राहत मिल रही है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। सुशासन तिहार आज केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि आमजन के विश्वास, संतोष और सुगम शासन व्यवस्था का प्रतीक बनता जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने आवास जन चौपाल का आयोजन

                              समय पर आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों का हुआ...

                              रायपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की त्वरित कार्रवाई

                              तत्काल सुधारा गया हैंडपंप, नया हैंडपंप भी स्थापित किया...

                              रायपुर : जनमन पत्रिका बन रही जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम

                              ग्रामीणों तक पहुंच रही शासन की योजनाओं की सटीक...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में दिव्यांग बच्चों को मिली बड़ी राहत

                              व्हीलचेयर पाकर खिले मासूम चेहरे, आवेदन पर तुरंत हुआ...

                              रायपुर : भीषण गर्मी से वन्यजीवों पर संकट, वन विभाग सतर्क

                              खैरागढ़ में 15 वन्यजीवों और पक्षियों की मौत, जांच...

                              Related Articles

                              Popular Categories