अमेरिका: रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा- भारत तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा, दोनों देश मिलकर नई तकनीकों पर काम कर रहे

            वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि भारत तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ सेना को आधुनिक बना रहा है। अमेरिका भी भारत के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन और नई तकनीकों पर काम कर रहा है।

            सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि भारत हाई-एंड सैन्य ऑपरेशन संभालने के लिए मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षमता तैयार कर रहा है। भारत खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

            हेगसेथ ने आगे कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का सबसे अहम इलाका बन चुका है और यहां सुरक्षा बनाए रखने में अमेरिकी सेना की बड़ी भूमिका है। उन्होंने देशों से अपनी रक्षा तैयारियों में ज्यादा निवेश करने की अपील की।

            उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर हुए हैं, लेकिन कोई भी देश क्षेत्र में दबदबा नहीं बना सकता।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories