BIG NEWS: इजराइल का लेबनान के 900 साल पुराने किले पर कब्जा, सैनिकों ने पहाड़ी पर झंडा फहराया; 26 साल में सबसे बड़ी घुसपैठ

              तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में 900 साल पुराने ब्यूफोर्ट किले और आसपास की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। इजराइली अधिकारियों की ओर से रविवार को जारी तस्वीरों और वीडियो में किले पर इजराइली झंडे लहराते दिखाई दिए।

              इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना ने आसपास के गांवों में कई दिनों तक चली भीषण लड़ाई और हवाई हमलों के बाद यह कामयाबी हासिल की है। अल जजीरा के मुताबिक पिछले 26 साल में इजराइल की लेबनान में सबसे बड़ी घुसपैठ है।

              ब्यूफोर्ट किला 1982 से 2000 तक दक्षिणी लेबनान पर इजराइली कब्जे के दौरान उसकी सेना का एक प्रमुख सैन्य अड्डा था। 700 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बने इस किले से दक्षिणी लेबनान के अलावा इजराइल के बड़े हिस्से पर नजर रखी जा सकती है। इसलिए इसका सैन्य महत्व बहुत ज्यादा माना जाता है।

              इजराइल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल को सीजफायर का ऐलान हुआ था। इसके बावजूद इजराइल ने हमले जारी रखे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इजराइल किसी संभावित अमेरिका-ईरान समझौते से पहले हिजबुल्लाह को अधिकतम नुकसान पहुंचाना चाहता है।

              इजराइल ने साल 1982 में ब्यूफोर्ट किले पर कब्जा किया था। 18 साल बाद उन्होंने इसे वापस लेबनान को सौंप दिया था।

              ब्यूफोर्ट किले पर शनिवार को इजराइल और गोलान ब्रिग्रेड का झंडा दिख रहा है। गोलान ब्रिग्रेड इजराइल की सेना की सबसे पुरानी पैदल सेना (इन्फैंट्री) यूनिट में से एक है।

              ब्यूफोर्ट किले पर शनिवार को इजराइल और गोलान ब्रिग्रेड का झंडा दिख रहा है। गोलान ब्रिग्रेड इजराइल की सेना की सबसे पुरानी पैदल सेना (इन्फैंट्री) यूनिट में से एक है।

              पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

              1. अमेरिकी ड्रोन गिराने का दावा: IRGC ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट ने रविवार को ईरानी हवाई सीमा में घुसे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया।

              2. ट्रम्प फैसला नहीं ले पाए: राष्ट्रपति ट्रम्प ने अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे तक बैठक की। इसके बाद भी ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम फैसला नहीं लिया।

              3. अमेरिकी रक्षा मंत्री की चेतावनी: पीट हेगसेथ ने फिर चेतावनी दी है कि ईरान या तो समझौता स्वीकार करे या फिर बल प्रयोग का सामना करने के लिए तैयार रहे।

              4. अमेरिका पर धोखा देने का आरोप: सुप्रीम लीडर के सलाहकार मोहसिन रजाई ने अमेरिका पर कूटनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका समुद्री नाकाबंदी जारी रखकर बातचीत की प्रक्रिया के साथ धोखा कर रहा है।

              5. होर्मुज में बारूदी सुरंग तैरती दिखी: ओमान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई समुद्री बारूदी सुरंग (फ्लोटिंग माइन) देखे जाने की जानकारी दी। जहाजों और मछुआरों को सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की।


                              Hot this week

                              छत्तीसगढ़ : आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर

                              राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़शेफ...

                              Related Articles

                              Popular Categories