Breaking News: दिल्ली के साकेत में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, एक की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची

          नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

          हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई फंसा न हो। बिल्डिंग गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

          घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें…

          शाम करीब 7 बजे साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी।

          शाम करीब 7 बजे साकेत इलाके में बिल्डिंग गिरी।

          राहत बचाव टीम मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

          राहत बचाव टीम मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही है।

          हादसे में घायल एक शख्स को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

          हादसे में घायल एक शख्स को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

          घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

          घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।

          दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा

          आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है।

          दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं

          जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत, 8 घायल

          दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था।

          अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे

          दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे।



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories