अमेरिका: शादी के कुछ घंटों बाद भारतीय मूल के पायलट की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत, हादसे में दुल्हन बची

            वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में शादी के कुछ घंटों बाद भारतीय मूल के 25 वर्षीय पायलट डेव फिजी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी जेस्नी घायल हो गईं, जबकि हेलिकॉप्टर पायलट की भी जान चली गई। यह दुर्घटना शुक्रवार रात डॉसन काउंटी के डॉसनविल इलाके में हुई।

            डेव फिजी डेल्टा एयर लाइंस में पायलट थे। शुक्रवार को उनकी शादी डॉसनविल में हुई थी, जिसमें सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे। शादी के बाद नवविवाहित दंपती हेलिकॉप्टर से पीचट्री-डीकाल्ब एयरपोर्ट जाने वाले थे और फिर अटलांटा में रात बिताने की योजना थी।

            डेव के पिता जॉर्ज फिजी के मुताबिक, समारोह समाप्त होने तक मौसम खराब हो चुका था। इलाके में कोहरा और बारिश के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। उन्होंने बताया कि डेव ने ऐसी परिस्थितियों में उड़ान को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि वह खुद ऐसी विजिबिलिटी में उड़ान नहीं भरते।

            इसके बावजूद हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। कुछ समय बाद पांच सीटों वाला रॉबिन्सन हेलिकॉप्टर डॉसनविल के दक्षिण-पश्चिम में स्थित पहाड़ी और घने जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में डेव फिजी और हेलिकॉप्टर पायलट की मौत हो गई।

            जॉर्ज फिजी ने बताया कि जेस्नी करीब पांच घंटे तक मलबे और गिरे हुए पेड़ों के नीचे फंसी रहीं। होश आने पर उन्होंने खुद को मलबे के नीचे पाया। जेस्नी पेशे से नर्स हैं। उन्होंने डेव को आवाज लगाई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories