रायपुर : नैनो यूरिया से बदली किसान परशुराम राजवाड़े की खेती की तस्वीर

          ’कम लागत, आसान उपयोग और बेहतर उत्पादन से बढ़ा मुनाफा’

          रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय और उत्पादन दोनों में वृद्धि कर रहे हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कतकालो के प्रगतिशील किसान श्री परशुराम राजवाड़े ने नैनो यूरिया (तरल) का सफल उपयोग कर खेती में उल्लेखनीय लाभ प्राप्त किया है। उनका अनुभव अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

          श्री राजवाड़े वर्ष 2024 से अपनी खेती में नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पारंपरिक 45 किलो की यूरिया बोरी की तुलना में नैनो यूरिया अधिक सुविधाजनक और किफायती साबित हो रहा है। पहले खाद की खरीद, परिवहन और उपलब्धता से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जबकि नैनो यूरिया की छोटी शीशी को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है और इसकी उपलब्धता भी सहज बनी रहती है।

          ’धान से सब्जियों तक मिला बेहतर परिणाम’

          श्री राजवाड़े ने सबसे पहले अपनी धान की फसल में नैनो यूरिया का प्रयोग किया। सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद उन्होंने इसे सब्जियों की खेती में भी अपनाया। वर्तमान में वे लगभग ढाई से तीन एकड़ कृषि भूमि में नैनो यूरिया का नियमित छिड़काव कर रहे हैं। उनके अनुसार इससे फसलों को समय पर पोषण मिलता है तथा उत्पादन की गुणवत्ता और वृद्धि में भी मदद मिलती है।

          ’अन्य किसानों को भी दी नई तकनीक अपनाने की सलाह’

          किसान श्री परशुराम राजवाड़े का कहना है कि नैनो यूरिया खेती की लागत कम करने के साथ-साथ समय और श्रम की भी बचत करता है। उन्होंने जिले के किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।



                    Hot this week

                    रायपुर : नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

                    आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                    3 किलोवाट रूफटॉप से 4 हजार का बिजली बिल...

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories