रायपुर : सक्ती जिले में दो दुकानों से 339 बोरी खाद जब्त

            कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर प्रशासन की सख्ती

            रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग ने उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन सक्ती ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों से कुल 339 बोरी खाद जब्त की है। जांच में पाया गया कि दोनों प्रतिष्ठान प्राधिकार प्रमाण-पत्र को बिना नवीनीकरण कराए उर्वरकों का व्यापार कर रहे थे। जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीमों ने निजी उर्वरक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। सक्ती विकासखंड के ग्राम नंदौरकला स्थित मेसर्स कमल खाद भंडार और मेसर्स अजय कृषि केन्द्र में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मेसर्स कमल खाद भंडार के गोदाम से 20ः20ः0ः13 उर्वरक की 120 बोरी, पोटाश की 10 बोरी, यूरिया की 3 बोरी तथा जिंकेटेड एसएसपी की 3 बोरी सहित कुल 136 बोरी खाद बरामद की गई।

            इसी तरह जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स अजय कृषि केन्द्र के गोदाम से एसएसपी पाउडर की 50 बोरी, एसएसपी दानेदार की 39 बोरी, 20ः20ः0ः13 उर्वरक की 40 बोरी, पोटाश की 4 बोरी तथा यूरिया की 70 बोरी सहित कुल 203 बोरी खाद जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि फर्म संचालकों द्वारा स्टॉक पंजी का समुचित संधारण नहीं किया जा रहा था। साथ ही किसानों को जारी किए जाने वाले बिलों में आवश्यक हस्ताक्षर भी नहीं कराए जा रहे थे। इन अनियमितताओं को लेकर अलग से कार्रवाई की जा रही है।

            कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज और कीटनाशक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories