रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जिंदगी

              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बरसात का मौसम आते ही गणेश राम कंवर और उनका परिवार चिंता में डूब जाता था। कच्चे मकान की टपकती छत, दीवारों में नमी और हर मौसम में असुरक्षा का एहसास उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। लेकिन अब यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घर ने न केवल उनके सिर पर सुरक्षित छत दी है, बल्कि परिवार को सम्मान और आत्मविश्वास से भरा नया जीवन भी दिया है।

              राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी गणेश राम कंवर उन ग्रामीण हितग्राहियों में शामिल हैं, जिनके जीवन में इस योजना ने बड़ा बदलाव लाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने और निर्माण पूरा होने के बाद अब उनका परिवार एक पक्के, सुरक्षित और सुविधाजनक घर में रह रहा है। गणेश राम कंवर कहते हैं कि पक्का मकान मिलने से परिवार के जीवन में स्थिरता आई है। वे बताते हैं कि नया घर केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है, बल्कि परिवार के सपनों और उम्मीदों का नया आशियाना है। गणेश राम कंवर शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि सरकार की यह पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बड़े कनेरा को मिली विकास कार्यों की सौगात

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सड़क, पर्यटन, सामाजिक एवं...

                              Related Articles

                              Popular Categories