ब्रेकिंग न्यूज़: केंद्र सरकार ने CBSE बोर्ड अध्‍यक्ष और सचिव का ट्रांसफर किया, ऑन-स्‍क्रीन मार्किंग विवाद के चलते फैसला, जांच के लिए कमेटी भी बनाई

          नई दिल्ली: CBSE के नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के चलते बोर्ड अध्‍यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्‍ता का तबादला कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने नए मार्किंग सिस्‍टम में आई गड़बड़‍ियों की शिकायतों के चलते ये कदम उठाया है।

          इसके साथ ही सरकार ने OSM सर्विस की खरीद प्रक्रिया की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है। कैपेसिटी बिल्डिंग कमिशन की चेयरमैन एस राधा चौहान इस एक सदस्यीय कमेटी की अध्यक्ष होंगी। जांच समिति यह पता लगाएगी कि इस सिस्‍टम की खरीद और लागू करने की प्रक्रिया में कहीं कोई अनियमितता या गड़बड़ी तो नहीं हुई।

          सीनियर IAS अधिकारी राहुल सिंह 13 मार्च 2024 को CBSE के अध्यक्ष बने थे।

          सीनियर IAS अधिकारी राहुल सिंह 13 मार्च 2024 को CBSE के अध्यक्ष बने थे।

          दरअसल, 13 मई को CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन (OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories