रायपुर : सुशासन तिहार बना बुजुर्गों का सहारा, 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र

              आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, सुनने की समस्या से मिली राहत

              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार श्री जानकी को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सुनने में होने वाली परेशानी से राहत मिली है। श्री जानकी ने सुशासन तिहार के दौरान श्रवण संबंधी समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इससे अब उन्हें दैनिक गतिविधियों के संचालन और लोगों से संवाद स्थापित करने में काफी सुविधा होगी।

              श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद श्री जानकी ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सुनने में कठिनाई होने के कारण उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशभर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निराकरण से लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। यह अभियान जरूरतमंदों तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सहकार से समृद्धि : लैम्प्स बना मददगार

                              ’किसान देवलाल उसेंडी ने उन्नत खेती से रची सफलता की...

                              रायपुर : नैनो यूरिया और डीएपी से बदली किसान पंकज राजवाड़े की किस्मत

                              अन्य किसानों से की नवाचार अपनाने की अपीलरायपुर (BCC...

                              रायपुर : वन भूमि की सुरक्षा के लिए बलौदाबाजार वनमंडल में विशेष अभियान शुरू

                              15 जून तक चलेगा एंटी एनक्रोचमेंट ड्राइव, वन क्षेत्रों...

                              Related Articles

                              Popular Categories