रायपुर : आंगनबाड़ी भवनों और बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 48 लाख मंजूर

          उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्राविधिक स्वीकृति आदेश जारी

          रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में तीन आंगनबाड़ियों के भवन तथा अटल परिसर में बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए 48 लाख रुपए की प्राविधिक स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी प्राविधिक मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बोड़ला नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1, वार्ड क्रमांक-9 और वार्ड क्रमांक-14 में आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कुल 39 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा अटल परिसर में बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए भी 9 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़- सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

                    किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधाबलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले...

                    Related Articles

                    Popular Categories