रायपुर : बलरामपुर में अवैध ईंधन भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई, 157 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरणों में कुल 157 लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया है।

              कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अनमोल विवेक टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ तथा खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। 

              कार्रवाई के दौरान 52 लीटर पेट्रोल एवं 105 लीटर डीजल के अवैध भंडारण और परिवहन के मामले सामने आए, जिनमें जब्ती की कार्रवाई की गई। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

              जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा तथा आवश्यक वस्तुओं के नियमबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिले में नियमित जांच अभियान जारी रहेगा। अवैध ईंधन भंडारण, परिवहन और अन्य अनियमितताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

              प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध ईंधन कारोबार या भंडारण की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


                              Hot this week

                              कोरबा: मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर आज

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 के तहत...

                              कोरबा: ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर करें कार्रवाई – कलेक्टर

                              सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चिन्हित स्थलों पर प्राथमिकता...

                              रायपुर : मैदान में उतरीं कलेक्टर, सड़क, जल संरक्षण और आवास कार्यों की हकीकत परखी

                              ’गुणवत्ता, समयबद्धता और जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के...

                              रायपुर : धान के बदले मक्का की खेती बनी फायदे का सौदा

                              किसानों से 5 करोड़ रूपए से अधिक का मक्का...

                              Related Articles

                              Popular Categories