रायपुर : वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सरगुजा वन मंडल की अनूठी पहल

        खुले कुओं को किया जा रहा सुरक्षित

        रायपुर (BCC NEWS 24): वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से सरगुजा वन मंडल द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। वन क्षेत्रों और आसपास के गांवों में स्थित खुले एवं असुरक्षित कुओं को सुरक्षित बनाने का अभियान शुरू किया गया है, जिससे वन्यजीवों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। अक्सर हाथी, तेंदुआ, हिरण, भालू सहित अन्य वन्यजीव खुले कुओं में गिरकर घायल हो जाते हैं या उनकी मृत्यु हो जाती है। इन घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग ने ऐसे कुओं की पहचान कर उन्हें मजबूत जाली, ढक्कन और अन्य सुरक्षा उपायों से सुरक्षित करना शुरू किया है। वन विभाग का मानना है कि इस पहल से वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम होगी। यह अभियान वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

        वनमंडलाधिकारी सरगुजा श्री अभिषेक जोगावत ने बताया कि वन्यजीव प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित खुले कुओं को चरणबद्ध तरीके से सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवास और निर्बाध आवागमन का वातावरण तैयार करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील भी की गई है। सरगुजा वन मंडल की यह पहल वन्यजीव संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और प्रकृति तथा वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                Related Articles

                Popular Categories