रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जगदलपुर के सिंदूर वाटिका में हुआ पौधरोपण

        सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं सीईओ जिला पंचायत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

        रायपुर (BCC NEWS 24): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर स्थित सिंदूर वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनजातीय गौरव वाटिका के सामने स्थित सिंदूर वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

        कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।  वन मंडलाधिकारी सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं नागरिकों ने भी पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

        आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने वृक्षारोपण

        कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है।

        पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता का दिया संदेश

        विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक सहभागिता और जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                Related Articles

                Popular Categories