KORBA : महापौर संजूदेवी राजपूत ने पार्षद नरेन्द्र देवांगन व अन्य पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड क्र. 52 एवं 54 में 72 लाख रू. के सड़क डामरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केारबा के दर्री जोनंातर्गत वार्ड क्र. 52 एवं 54 में 72 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य शुक्रवार को प्रारंभ किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन एवं अन्य पार्षदों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होने पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य का संपादन करने तथा शीघ्र कार्य को पूरा किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 15 करोड़ रूपये के सड़क डामरीकरण कार्य स्वीकृत हुये हैं, जिनकी निविदा आदि की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है, ठेकेदारों को कार्यादेश दिये जा चुके हैं किन्तु ईरान-इजराईल युद्ध के परिणाम स्वरूप डामर की कमी व महंगे डामर होने के कारण डामरीकरण के कार्य रूके हुये थे, परन्तु उद्योग मंत्री श्री देवांगन के लगातार प्रयासों से अब सड़क डामरीकरण के कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं।

            इसी कड़ी में विगत दिनों सर्वमंगला पुल एवं एप्रोच सड़क का डामरीकरण कर उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कराया गया था, वहीं 72 लाख रूपये की लागत से दर्री जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 52 एवं 54 में सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अतंर्गत वार्ड क्र. 52 अयोध्यापुरी मुख्य मार्ग बस स्टाप से होते हुये पाईप लाईन तक 40 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य एवं वार्ड क्र. 54 अंतर्गत कुमगरी मुख्य चौक से पण्डाल होते हुये प्राथमिक शाला कुमगरी तक 32 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इन सड़क डामरीकरण कार्यो का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवंागन के साथ ही एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, पार्षद जनकसिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, ईश्वर साहू, नारायण सिंह ठाकुर, अजय अग्रवाल, अनिल गिरी, प्रियंका मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी सहित काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories