रायपुर : आदिम जाति विकास मंत्री नेताम के प्रयास से बनेगा सर्वसुविधा युक्त ऑडिटोरियम

              राज्य शासन द्वारा 570.91 लाख रूपये मंजूर

              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में एक आधुनिक और सर्वसुविधा युक्त प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) भवन के निर्माण होगा इसके लिए राज्य शासन द्वारा 570.91 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति मिलने पर जिले वासियों ने हर्ष व्यक्ति करते हुए मंत्री श्री नेताम अैर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।  

              गौरतलब है कि सर्वसुविधा युक्त प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) भवन के निर्माण के लिए यह राशि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक बजट में प्रावधानित की गई थी, जिसे उच्च शिक्षा द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस सर्वसुविधा युक्त ऑडिटोरियम के तैयार होने से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक शानदार मंच मिलेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 में मांग पर कम समय में बना लर्निंग लाइसेंस

                              प्रशासन की संवेदनशील पहल से ग्रामीण को मिली डिजिटल...

                              Related Articles

                              Popular Categories