रायपुर : महतारी वंदन योजना : शिवकुमारी पात्रे को मिल रहा आर्थिक संबल

              हर माह की आर्थिक सहायता राशि से छोटी जरूरतें हो रही पूरी

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुंगेली जिले में हजारों परिवार इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में सुधार महसूस कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिले की शिवकुमारी पात्रे का भी महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।

              उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से हर माह सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और दैनिक आवश्यकताओं के लिए अब अतिरिक्त आर्थिक सहयोग उपलब्ध हो गया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई है। नियमित सहायता राशि मिलने से परिवार के खर्चों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है और भविष्य के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

              शिवकुमारी ने बताया कि पहले घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली राशि परिवार के लिए सहारा साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पूरे परिवार को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मजबूत हो रही खेती

                              सीधे बैंक खाते में मिल रही राशि से किसानों...

                              Related Articles

                              Popular Categories