रायपुर : कारोबार की दुनिया में चमकीं बेलपान की महिलाएं, बनीं ‘लखपति दीदी’

              रायपुर (BCC NEWS 24): बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम बेलपान की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि अवसर, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास मिल जाएं तो ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। कभी घर-परिवार और खेती-किसानी तक सीमित रहने वाली राधा कृष्ण महिला स्व-सहायता समूह की पांच महिलाओं ने आज अपने गांव में एक नई पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और उद्यमशीलता ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में स्थापित कर दिया है। समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 15 हजार रुपये की आरएफ राशि, 60 हजार रुपये की सीआईएफ सहायता तथा बैंक से 6 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहयोग का उपयोग करते हुए महिलाओं ने हल्दी, मिर्च और अन्य मसालों के प्रसंस्करण के साथ मुरकु और पापड़ निर्माण का व्यवसाय शुरू किया।

              गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और निरंतर परिश्रम के बल पर उनका कारोबार लगातार बढ़ता गया। आज समूह की प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह लगभग 45 से 50 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही है। इससे उनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आमदनी से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है। समूह की महिलाएं बताती हैं कि पहले गांव में उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी, लेकिन आज वे सफल उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। उनकी सफलता अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है। 


                              Hot this week

                              KORBA : आईटीआई चोरभट्ठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

                              कोरबा (BCC NEWS 24): शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था चोरभट्ठी...

                              रायपुर : प्रशासन ने बचाया किशोरी का बचपन और भविष्य

                              सुकमा में समय रहते रुका बाल विवाह, शिक्षा और...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories