रायपुर : कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत

                रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जशपुर नगर पालिका में वशिष्ट कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।   


                                  Hot this week

                                  Related Articles

                                  Popular Categories