रायपुर : सामुदायिक भवन और चौक निर्माण के लिए 34 लाख मंजूर

        उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

        रायपुर (BCC NEWS 24): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर नगर पंचायत में सामुदायिक भवन तथा भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए 34 लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 23 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-9 में भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए भी 10 लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : राज्यस्तरीय रोजगार मेला 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में

                अब तक 36 नियोजकों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720...

                Related Articles

                Popular Categories