रायपुर : नैनो यूरिया से बदली खेती की तस्वीर

              रायपुर (BCC NEWS 24): बालोद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के वनांचल ग्राम कोडेकसा में प्रगतिशील किसान हीराराम चुरगियां ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से उनकी खेती की लागत घटने के साथ उत्पादन और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। किसान हीराराम लगभग 5 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और पिछले 4 से 5 वर्षों से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक दानेदार यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया के उपयोग से न केवल खाद की लागत कम हुई है, बल्कि भारी बोरियों के परिवहन और भंडारण की समस्या से भी राहत मिली है। उनके अनुसार, नैनो तकनीक के उपयोग से धान की फसल अधिक हरी-भरी और स्वस्थ रहती है तथा कीट एवं रोगों का प्रकोप भी कम देखने को मिलता है। इसके परिणामस्वरूप कुल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। हीराराम चुरगियां की सफलता से कोडेकसा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान भी नैनो उर्वरकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से अपील की है कि वे कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करें।


                              Hot this week

                              KORBA : संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर...

                              रायपुर : कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर – वनमंत्री केदार कश्यप

                              ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्यशाला आयोजित120 स्कूली विद्यार्थियों ने वरिष्ठ कार्टूनिस्टों...

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              Related Articles

                              Popular Categories