रायपुर : राज्य सरकार की सेवा सेतु केंद्र योजना से नागरिक सेवाएं हुईं आसान और सुलभ

              सेवा सेतु केंद्र बना आमजनों के लिए सहारा, तत्काल विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र मिलने से रामेश्वरी ने जताया आभार

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु केंद्र लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों और नागरिक सेवाओं का लाभ अब लोगों को एक ही स्थान पर आसानी से मिल रहा है। सेवा सेतु केंद्रों में सेवाओं के विस्तार से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली है।

              सेवा सेतु केंद्र से प्रक्रिया हुई आसान

              ऐसी ही बस्तर जिले की एक हितग्राही रामेश्वरी ने मई माह में विवाह पंजीयन आवेदन किया था, सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र निर्धारित समय सीमा में प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि विकासखंड बस्तर के ग्राम चोकर निवासी तिरपती से फ़रवरी माह में विवाह हुआ था। विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर वे सेवा सेतु केंद्र पहुंचीं, जहां निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कुछ ही दिनों में ही प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया। पहले इस प्रकार के कार्यों के लिए कई कार्यालयों में जाना पड़ता था और समय भी अधिक लगता था, लेकिन अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। रामेश्वरी ने कहा कि सेवा सेतु केंद्र में उन्हें कर्मचारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन भी मिला और बिना किसी परेशानी के उनका कार्य पूरा हो गया। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

              441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

              उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत अब आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, नाम परिवर्तन संबंधी राजपत्र अधिसूचना तथा भू-नकल सहित 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सेवा सेतु पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सेवा सेतु ने नागरिकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन उपलब्ध कराया है। अब लोग ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह पहल केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत भी मानी जा रही है। इससे आम लोगों का शासन व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है।

              तीस से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े

              पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं। आवश्यकता को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण “सेवा सेतु” विकसित किया गया, जिसमें अब 441 से अधिक सेवाएं शामिल की गई हैं। इनमें 54 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि विभिन्न विभागों की 329 री-डायरेक्ट सेवाओं का एकीकरण भी किया गया है। तीस से अधिक विभाग इस प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा। इससे प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनी है। पूर्व में कॉमन सर्विस सेंटर के नाम से संचालित केंद्रों में शासन के कुछ ही सेवाएं उपलब्ध थी अब राज्य सरकार ने सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे शासन की जनहितकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिल रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बकरी पालन बना समृद्धि का आधार

                              अचानकमार टाईगर रिजर्व के वनांचल ग्राम सुरही के रामलाल ने...

                              रायपुर : अंडर-19 भारतीय महिला टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले की होनहार क्रिकेटर...

                              Related Articles

                              Popular Categories