रायपुर : वनोपज आधारित आजीविका को मिल रही नई पहचान – रूपसाय सलाम

              वन धन विकास केंद्र पनचक्की में मूल्य संवर्धन गतिविधियों का किया अवलोकन

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम ने जशपुर जिले के वन धन विकास केंद्र पनचक्की का निरीक्षण कर वहां संचालित वनोपज आधारित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन कार्यों का अवलोकन करते हुए केंद्र की उपलब्धियों की सराहना की।

              निरीक्षण के दौरान श्री सलाम ने केंद्र में निर्मित आयुर्वेदिक उत्पादों, विशेष रूप से आरोग्य अमृत अवलेह एवं वसाअवलेह के निर्माण, प्रसंस्करण और विपणन संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वन धन विकास केंद्र स्थानीय वन संसाधनों को आर्थिक अवसरों में बदलने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

              उन्होंने केंद्र द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लघु वनोपजों का वैज्ञानिक प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के लोगों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री सलाम ने वनोपज आधारित उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता तथा बाजार में उपलब्धता को और बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि वन क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों को उनके पारंपरिक संसाधनों का अधिकतम लाभ मिले और उनकी आजीविका मजबूत हो।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन विभाग की सतर्कता से टली हाथी-मानव संघर्ष की संभावित घटना

                              हाथियों को पत्थर मारने के वायरल वीडियो पर त्वरित...

                              रायपुर : डिजिटल क्रांति से संवरती बुजुर्गों की राह

                              मसपुर में जब डीबीटी ने घोला पेंशनरों के जीवन में...

                              Related Articles

                              Popular Categories