रायपुर : दोपहिया वाहन से अवैध शराब जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगावं जिले मे आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उड़नदस्ता और आबकारी वृत्त चिचोला की संयुक्त टीम ने ककोड़ी-बंजारी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन से 5.4 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की। आबकारी अधिकारियों के अनुसार बाइक (सीजी 08 एबी 9020) से महाराष्ट्र निर्मित 30 नग देशी शराब संत्री नंबर-01 का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ग्राम कोलिहा लमटी निवासी मुकेश्वर साहू को पकड़ा गया। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              रायपुर : बड़े गौरी तालाब के कार्यों के लिए 3.69 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              Related Articles

                              Popular Categories