कोरबा: हसदेव बॅराज के बाढ़ क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान से बचने जल प्रबंध संभाग ने जारी की सूचना

              कोरबा (BCC NEWS 24): वर्षाकाल 2026 के दौरान हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी छोड़े जाने पर जिले के 17 गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इन सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति के बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर लेने की सूचना स्थानीय हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। हसदेव बराज दर्री से पानी छोडे जाने की स्थिति में कोरबा जिले के 17 गांव- चारपारा, खैरभवना, बरमपर, भलपहरी, जोगीपाली, कोहड़िया, राताखार, गेवराघाट, सीतामणी, ईमलीडूग्गू, कुदुरमाल, बरीडीह, कटबितला, मोहरा, झींका, ठिठोली और चिचौली बाढ़ संभावित गांवों में शामिल किये गये हैं। जांजगीर-चांपा जिले के दो गांव चांपा और देवरी भी संभावित गांवों में शामिल हैं। कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग कोरबा ने बताया कि जल प्रबंध संभाग द्वारा हसदेव बॅराज के नीचे और किनारे के सभी गांवों में चल, अचल संपत्ति को सुरक्षित स्थानों पर स्थापित कर लेने की सूचना जारी की गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्थापित खनिज, खनिज ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयों और संस्थानों को भी अपनी सभी परिसंपत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर लेने की सूचना जारी की गई है। उन्होंने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : विद्यार्थियों और युवाओं ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुना

                              नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का...

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              रायपुर : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन

                              रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक से नशे पर कड़ा प्रहार​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              ​रायपुर : ​KTU परिसर पूर्णतः नशा मुक्त घोषित

                              जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर...

                              Related Articles

                              Popular Categories