कोरबा: आयुक्त ने आर.पी. नगर में डोर-टू-डोर पहुंच कर घरों में सोलर पैनल लगवाने लोगों से किया आग्रह

              प्रेरित व प्रोत्साहित करते हुये कहा-घरों में सोलर पैनल लगवायें, विद्युत उपभोक्ता से विद्युत उत्पादक बने, बिजली बिल से मुक्त हो जायें

              उद्योग मंत्री ने की है घोषणा-शत प्रतिशत घरों में सोलर पैनल लगने पर वार्ड को मिलेंगे 01 करोड़ रूपये के अतिरिक्त विकास कार्य तथा जो वार्ड सबसे पहले लक्ष्य पूरा करेगा, वहॉ पर यह राशि होगी 02 करोड़ रूपये की

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 31 राजेन्द्र प्रसाद नगर के नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घरों में सोलर पैनल लगवाने हेतु आग्रह किया, उन्होने पैदल भ्रमण करते हुये कालोनी में डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क किया, योजना के लाभों, प्रावधानों व शासन से प्राप्त होने वाली सब्सिडी आदि की जानकारी दी तथा इसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया, इस मौके पर वार्ड पार्षद श्री अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, राहुल मिश्रा, अश्वनी दास आदि उपस्थित थे

              यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का क्रियान्वयन फरवरी 2024 में आमजनता के हित में किया गया था, जनहित में लागू की गई यह योजना आवासीय परिसरों, घरों में रूफ टाप सोलर पैनल संयंत्र स्थापित कर लोगों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इसके माध्यम से उपभोक्ता न केवल अपने घरेलू बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त विद्युत को ग्रिड में प्रवाहित कर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। भारत सरकार की यह पहल हर घर को ऊर्जा उत्पादक बनाने, बिजली हेतु आत्मनिर्भर करने तथा बिजली बिल के भार से मुक्त होने व इससे अतिरिक्त आय अर्जित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय निगम के वार्ड क्र. 31 राजेन्द्र प्रसाद नगर में डोर-टू-डोर पैदल भ्रमण करते हुये वहांॅ के रहवासियों से मुलाकात की, उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुये योजना के लाभों से उन्हें अवगत कराया तथा उनसे अपील की कि वे अपने घरों में योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवायें, बिजली उपभोक्ता के स्थान पर विद्युत उत्पादक बने तथा बिजली बिल के भार से मुक्त हो जाए।

              वार्ड के सभी घरो में सोलर पैनल लगने से वार्ड में होंगे 01 करोड़ रू. के अतिरिक्त विकास कार्य – आयुक्त श्री पाण्डेय ने वार्ड वासियों को बताया कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा यह घोषणा की गई है कि निगम के जिन वार्डो के शत प्रतिशत घरों में सोलर पैनल स्थापित हो जाएगें, उन वार्डो को विकास कार्यो हेतु 01 करोड़ रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी, जो वार्ड इस लक्ष्य को सर्वप्रथम पूरा करेगा, उस वार्ड के लिये यह राशि 02 करोड़ रूपये की होगी, अर्थात उस वार्ड में अतिरिक्त विकास कार्यो हेतु 02 करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी। उन्होने बताया कि कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने योजना को सर्वप्राथमिकता पर रखते हुये इस हेतु आमजन को प्रेरित व प्रोत्साहित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

              शासन से मिल रही भारी सब्सिडी के साथ ही बैंक लोन की सुविधा – आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने योजना अंतर्गत शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी की जानकारी देते हुये नागरिकों को बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जहॉं एक ओर शासन से भारी सब्सिडी मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर शेष राशि हेतु कम ब्याज दर पर बैंक से ऋण प्राप्त करने की सुविधा भी है। 01 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल संयंत्र स्थापित कराये जाने पर केन्द्र सरकार द्वारा 30 हजार रूपये, राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपये कुल 45 हजार रूपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसी प्रकार 02 किलोवाट के संयंत्र पर केन्द्र सरकार का अनुदान 60 हजार रूपये, राज्य सरकार का अनुदान 30 हजार रूपये, कुल अनुदान 90 हजार रूपये प्राप्त हो रहा है, वहीं 03 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर केन्द्र सरकार 78 हजार रूपये, राज्य सरकार से 30 हजार रूपये, कुल 01 लाख 08 हजार रूपये की सब्सिडी उपभोक्ता को प्राप्त हो रही है।

              निगम क्षेत्र में सोलर पैनल लगवाने हेतु हो चुके 2598 से अधिक रजिस्ट्रेशन – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त होने वाली सब्सिडी की बदौलत आमजन की रूचि योजना का लाभ लेने हेतु बढ़ रही है, लगातार रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे हैं, वहीं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र अंतर्गत अब तक 2598 से अधिक रजिस्टेªशन सोलर पैनल लगवाने हेतु कराये जा चुके हैं, जिन पर सोलर पैनल स्थापित करने की कार्यवाही भी साथ-साथ की जा रही है। नगर पालिक निगम केारबा द्वारा विद्युत विभाग के सहयोग से वार्डो में लगातार  नागरिकों को योजना की जानकारी दी जा रही है तथा प्रतिदिन काफी संख्या में रजिस्टेªशन किये जा रहे हैं। 


                              Hot this week

                              रायपुर : नवा रायपुर जंगल सफारी में दिखा भारत का सबसे छोटा कठफोड़वा

                              बॉटेनिकल गार्डन में ब्राउन-कैप्ड पिग्मी वुडपैकर की दुर्लभ मौजूदगी...

                              रायपुर : पीएम सेतु के तहत आईटीआई होंगी अपग्रेड

                              पीएम सेतु योजना की राज्य स्टीयरिंग कमेटी की बैठक...

                              Related Articles

                              Popular Categories