BIG NEWS: ट्रम्प बोले- अमेरिका-ईरान डील अभी फाइनल नहीं, तेहरान ने शर्तें नहीं मानीं तो फिर बम बरसाएंगे, एक-दो दिन में होर्मुज पूरी तरह खुलेगा

        तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका और ईरान के बीच डील पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ हुआ समझौता अभी फाइनल नहीं है।

        G7 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सीसी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल सिर्फ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हुआ है और अभी कई बातें तय होना बाकी हैं।

        ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता, तो अमेरिका फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने ठीक से व्यवहार नहीं किया, तो हम फिर बम बरसाएंगे।”

        ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ समझौते से बाजारों में भरोसा बढ़ा है और इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अगले एक-दो दिन में पूरी तरह खुल जाएगा। उनके मुताबिक, समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

        पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

        1. होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही का भरोसा: ईरान और ओमान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।

        2. ट्रम्प बोले- हिजबुल्लाह से सीरिया निपट सकता है: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर इजराइल हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई में आम लोगों की मौत नहीं रोक पा रहा है, तो सीरिया यह जिम्मेदारी संभाल सकता है।

        3. लेबनान में जंग खत्म करने की मांग: ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि सिर्फ ईरान में संघर्ष रुकना काफी नहीं है। उन्होंने मांग की कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म हो और इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे हटे।

        4. अमेरिका-ईरान बातचीत पर चीन की चेतावनी: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि मौजूदा सहमति अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा चरण पहले से ज्यादा मुश्किल होगा और स्थायी शांति के लिए सभी पक्षों को लगातार प्रयास करने होंगे।

        5. कुछ दिनों में पूरा ईरान समझौता सार्वजनिक होगा: ट्रम्प ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में अमेरिका-ईरान समझौते का पूरा दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते को शब्द-दर-शब्द पढ़कर भी सुनाएंगे, ताकि उसकी सही जानकारी सामने आ सके।



                Hot this week

                रायपुर : वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन

                भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर...

                रायपुर : सुरक्षित मातृत्व के लिए सूरजपुर में 1,180 गर्भवती महिलाओं की जांच

                प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 123 उच्च जोखिम वाली...

                Related Articles

                Popular Categories