रायपुर : सीता गंधर्व के जीवन में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की नई राह

              रायपुर (BCC NEWS 24): महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना मुंगेली जिले की हजारों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। मुंगेली निवासी श्रीमती सीता गंधर्व इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। वे बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा बन गई है। इस सहायता से वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग कर पा रही हैं।

              सीता गंधर्व के अनुसार, योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने खर्चों का बेहतर प्रबंधन करने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया है। उनका मानना है कि यह योजना केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

              उन्होंने कहा कि योजना की नियमित राशि महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित कर रही है। सीता गंधर्व ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रही हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शिकायत पर घर पहुंचा राशन कार्ड

                              त्वरित निराकरण से जरूरतमंद परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा...

                              रायपुर : बाल विवाह रोकथाम और महिला सुरक्षा के लिए गांव-गांव पहुंच रही जागरूकता मुहिम

                              मकरबंधा में आयोजित शिविर में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

                              समाज कल्याण विभाग द्वारा आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूकंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल,...

                              रायपुर : मोर गांव मोर पानी महाअभियान से बदली ग्राम खाला की तस्वीर

                              पुनर्जीवित हुआ कछार नाला, 176 एकड़ क्षेत्र में बढ़ेगी सिंचाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories