रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की सफलता की नई कहानी

            बिहान समूह की दीदियों ने बाजार में बनाई मजबूत पहचान, विष्णु भोग चावल को मिला शानदार प्रतिसाद

            पेंड्रा में लगे स्टॉल पर 68 किलो चावल की बिक्री, एक क्विंटल का विशेष ऑर्डर भी मिला; महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी उपलब्धि

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देखने को मिला, जहां बिहान समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता और मेहनत के बल पर लोगों का दिल जीत लिया। मल्टीपर्पज असेंबली हॉल पेंड्रा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा स्थापित “अरपा बिहान ब्रांड विष्णु भोग चावल” का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। अपनी विशिष्ट सुगंध, उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद के कारण विष्णु भोग चावल को कार्यक्रम में पहुंचे आगंतुकों और उपभोक्ताओं से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। स्थानीय उत्पादों के प्रति बढ़ते विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान स्टॉल से 68 किलोग्राम विष्णु भोग चावल की तत्काल बिक्री हुई।

            कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तब दर्ज हुई जब पेंड्रा के प्रतिष्ठित नागरिक श्री संदीप पाठक ने चावल की गुणवत्ता और शुद्धता से प्रभावित होकर एक क्विंटल (100 किलोग्राम) विष्णु भोग चावल का ऑर्डर दिया। कंपनी द्वारा इस ऑर्डर की आपूर्ति शीघ्र किए जाने की जानकारी दी गई है। यह उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बढ़ती विश्वसनीयता और बाजार में उनकी स्वीकार्यता को दर्शाती है।

            राज्य सरकार द्वारा संचालित बिहान कार्यक्रम आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक बदलाव का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिला स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षण, विपणन, वित्तीय सहायता और उद्यम विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे गांवों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। यही कारण है कि अब महिला समूह केवल उत्पादन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने उत्पादों को ब्रांडिंग और विपणन के माध्यम से बाजार में सफलतापूर्वक स्थापित भी कर रहे हैं।

            मलनिया महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की यह सफलता केवल एक व्यावसायिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, परिश्रम और सामूहिक शक्ति का प्रतीक भी है। बिहान समूह की दीदियां अपने नवाचार, गुणवत्ता और समर्पण के बल पर स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रही हैं तथा गांवों में रोजगार और आय के नए अवसर सृजित कर रही हैं।

            विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी प्रकार स्थानीय कृषि उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता रहा तो छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता का नया अध्याय लिखा जाएगा। विष्णु भोग चावल की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार की योजनाएं न केवल महिलाओं की आय बढ़ा रही हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का मार्ग भी प्रशस्त कर रही हैं।

            ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की “आत्मनिर्भर गांव, सशक्त महिला और समृद्ध किसान” की परिकल्पना को धरातल पर साकार होते हुए प्रदर्शित करती है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories