बिलासपुर : एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत महिलाओं हेतु विशेष योग सत्र का आयोजन

        बिलासपुर (BCC NEWS 24): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज महिलाओं के लिए एक विशेष योग सत्र का आयोजन वसंत क्लब, बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

        इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन तथा उपाध्यक्षगण श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित श्रद्धा महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सुश्री अंशुल सैनी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उपायों की जानकारी प्राप्त की।

        कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल द्वारा योग महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है एवं वसन्त क्लब में मुख्य कार्य्रकम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया जाएगा। 



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories