रायपुर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर

              ’वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’

              रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थ्प्भ् हॉकी महिला नेशन्स कप का खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया है। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अदम्य आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सपोर्ट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

              वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जिस जुनून, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों के अथक परिश्रम के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने टीम को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

              मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह जीत देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगी। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित करती रहेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories