रायपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण शुरू : 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से 30 जून 2026 तक आवेदन करने की अपील की है।

              विभाग के अनुसार, नवीनीकरण के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल 20 जून से खुल चुका है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, नए विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र तथा अध्ययनरत पाठ्यक्रम के पिछले वर्ष की परीक्षा का परिणाम संलग्न करना अनिवार्य होगा।

              छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार-आधारित प्रणाली से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता सक्रिय हो तथा आधार से लिंक हो। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एनएसपी पोर्टल से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ओटीआर संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

                              विभागीय सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठकरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : नैनो उर्वरक के प्रयोग से युवा किसान पुनम की खेती बनी लाभकारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्राम दावड़ीबेड़ा (चिखलपुटी) के युवा...

                              Related Articles

                              Popular Categories