KORBA : बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा विकसित यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, कसरत करने के लिए विभिन्न उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। हरियाली, सौंदर्यीकरण एवं आरामदायक सुविधाओं से युक्त यह पार्क समुदाय के लिए एक आदर्श मनोरंजन एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

              नगर निगम कोरबा, वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल ने कहा, “बालको द्वारा विकसित जुबली पार्क समुदाय के लिए एक अत्यंत सराहनीय और उपयोगी कार्य है। पार्क में योग एवं ध्यान के लिए विशेष योगा प्लेटफॉर्म, बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले एवं खेल उपकरण, आकर्षक हरियाली तथा सुव्यवस्थित सुविधाएं विकसित की गई हैं, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह उद्यान कोरबा जिले के सबसे सुंदर एवं सुव्यवस्थित पार्कों में से एक है। बालको ने समुदाय के लिए एक ऐसा स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल तैयार किया है, जहां सभी आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति के बीच गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत कर सकेंगे।

              पार्षद ने कहा कि बालको अपनी सामुदायिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कर रहा है। टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, आंबेडकर स्टेडियम का आधुनिकीकरण एवं सौंदर्यीकरण, नेहरू पार्क का निर्माण तथा अन्य अनेक जनहितकारी परियोजनाएं इसका प्रमाण हैं। ये सभी कार्य समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने जुबली पार्क जैसी जनहितकारी पहल के लिए श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

              जुबली पार्क को केवल मनोरंजन स्थल के रूप में नहीं, बल्कि समुदाय के लिए एक जीवंत सामाजिक एवं स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक सहभागिता के लिए सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। पार्क में समय-समय पर योग, फिटनेस एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें। बालको की यह पहल टाउनशिप एवं आसपास के क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में यह पार्क स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक मेलजोल एवं सामुदायिक जुड़ाव का प्रमुख केंद्र बनेगा। 


                              Hot this week

                              KORBA : सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा हेतु रवाना हुआ 20 सदस्यों का दल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा...

                              आईसीएआई कोरबा शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI)...

                              Related Articles

                              Popular Categories