रायपुर : संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 जून को अम्बिकापुर में

            लगभग 2000 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 11 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग

            रायपुर (BCC NEWS 24): सरगुजा संभाग के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 27 जून 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल, अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में 11 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो लगभग 1951 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मेले में श्री क्वालिटी सर्विस, वेदांत स्किल, श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, आश्रव फाउंडेशन, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विसेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी अम्बिकापुर, या देवी एसोसिएट्स, यूनिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, वीसी इंस्टीट्यूट तथा टीवीएस सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।

            रोजगार मेले के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, होटल मैनेजमेंट स्टाफ, फीटर, सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन तकनीशियन, इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, एचआर एग्जीक्यूटिव, केयर टेकर, हाउसकीपिंग स्टाफ, मार्केटिंग मैनेजर, ट्रेनिंग ऑफिसर, लेबर, लाइफ मित्र, डेवलपमेंट ऑफिसर, सेल्स मैनेजर, बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सर्वेयर, टेली कॉलर, बिजनेस एसोसिएट, इलेक्ट्रिशियन, काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेनी प्रोडक्शन एवं ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों के साथ-साथ अशिक्षित अभ्यर्थी भी अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

            पद एवं योग्यता के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 6,500 रुपये से 35,800 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। सर्वाधिक रिक्तियां सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन एवं इलेक्ट्रिशियन पदों के लिए उपलब्ध हैं। एसबीआई लाइफ के डेवलपमेंट ऑफिसर पद हेतु 20,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तथा टीवीएस सुजुकी के ऑपरेटर पद हेतु डिप्लोमा धारकों को 21,033 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक युवा एवं युवतियों से रोजगार मेले में भाग लेने हेतु पूर्व में ऑनलाइन पंजीयन कराने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने जिले के रोजगार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, सचिवों, सरपंचों, महापौरों, पार्षदों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा-युवतियां इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त कर सकें।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका ने...

                          Related Articles

                          Popular Categories