रायपुर : आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

            रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले में आकस्मिक आपदा से हुई तीन मृत्यु के प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि मृतकों के आश्रितों को प्रदान की जाएगी। तहसील अकलतरा के ग्राम हरदी (महमाया) निवासी श्री धनेश्वर केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री तीजराम केंवट को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम आरसमेटा निवासी रितिका गोंड़ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री दुजराम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं तहसील जांजगीर के ग्राम मेंहदा निवासी श्री शिवकुमार साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता साहू के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदान की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories