रायपुर : भारत की पोलियो मुक्त रखेंगे बरकरार : धमतरी जिले में 28 जून से महाअभियान

          1.10 लाख बच्चों को सुरक्षित करने का लक्ष्य

          रायपुर (BCC NEWS 24): देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 28 से 30 जून 2026 तक ‘राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का मुख्य नारा “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” तय किया गया है।स्वास्थ्य विभाग ने इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष तक की आयु के सभी पात्र बच्चों को कवर करने के लिए कमर कस ली है।

          756 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा, श्हाई-रिस्कश् क्षेत्रों पर विशेष नजर

          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  तथा जिला टीकाकरण अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले में इस बार 1 लाख 10 हजार 443 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। शत-प्रतिशत कवरेज के लिए जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और उप स्वास्थ्य केंद्रों में 756 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 1,915 स्वास्थ्य और मैदानी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। ईंट-भट्टों, कोयला भट्टों, निर्माण स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफॉर्म और घुमंतू परिवारों जैसे उच्च जोखिम (भ्पही-त्पेा) वाले क्षेत्रों के लिए 29 विशेष मोबाइल और ट्रांजिट टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 68 सदस्य मुस्तैद रहेंगे।

          पहले दिन बूथ, फिर दो दिन घर-घर दस्तक

          स्वास्थ्य अधिकारियों के  अनुसार अभियान के पहले दिन यानी 28 जून को सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद, जो बच्चे किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। छूटे हुए बच्चों को मौके पर ही दवा पिलाई जाएगी और घरों पर अनिवार्य रूप से चिन्हांकन (मार्किंग) किया जाएगा।

          स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यद्यपि विश्व स्वास्थ्य संगठन (High&Risk) द्वारा भारत को वर्ष 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी वाइल्ड पोलियो वायरस सक्रिय है। अंतर्राष्ट्रीय आवागमन के कारण संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है, जिसके चलते देश की सुरक्षात्मक दीवार को मजबूत रखना बेहद जरूरी है।

          निभाएं अपनी जिम्मेदारी

          जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी माता-पिता और अभिभावकों से भावुक अपील की है कि वे ज़िम्मेदारी निभाते हुए 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाएं। इस राष्ट्रीय कर्तव्य में भागीदारी सुनिश्चित कर पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएं।



                    Hot this week

                    रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

                    योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड...

                    रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता

                    रायपुर (BCC NEWS 24): वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन,...

                    Related Articles

                    Popular Categories