रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से रवि कुमार बर्मन की समस्या का त्वरित समाधान

          राशन कार्ड की त्रुटि दूर होने से फिर मिलने लगा राशन

          हितग्राही ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है, जहां प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

          जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेमरा निवासी श्री रवि कुमार बर्मन को राशन कार्ड में तकनीकी त्रुटि के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 15 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

          शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले की जांच की। जांच में राशन कार्ड में तकनीकी त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसका संशोधन किया गया। इसके बाद राशन कार्ड पुनः सक्रिय हो गया, जिससे श्री बर्मन को फिर से नियमित रूप से राशन मिलने लगा। साथ ही वे अन्य पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

          समस्या के शीघ्र निराकरण से संतुष्ट श्री रवि कुमार बर्मन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने वाले शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर लोगों का विश्वास जीत रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories