रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिला संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप

            समय पर मिली आर्थिक सहायता से खरीफ की तैयारियों को मिली गति, खेती की लागत का बोझ हुआ कम

            रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए खेती-किसानी को नई मजबूती प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता से किसानों को कृषि आदानों की समय पर व्यवस्था करने में सुविधा मिल रही है, जिससे खेती की लागत का दबाव कम हो रहा है और वे पूरे उत्साह के साथ कृषि कार्यों में जुट रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवापारा निवासी किसान श्री रामनाथ कश्यप भी योजना से लाभान्वित किसानों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त प्राप्त होने के बाद उन्होंने खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं।

            श्री कश्यप ने बताया कि वे लगभग 7 एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते हैं। प्रत्येक फसल सीजन की शुरुआत में बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पर्याप्त राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती की तैयारियों को आसान बनाती है और आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर देती है। उन्होंने बताया कि 23वीं किस्त से प्राप्त राशि का उपयोग वे बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि कार्यों में करेंगे, जिससे समय पर बुवाई के साथ बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

            श्री रामनाथ कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। यह योजना खेती के लिए समय पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है, जिससे किसानों का जीवन अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रहा है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories